Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: किसके सिर सजेगा जीत का ताज? कांग्रेस-BJP की टक्कर

Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों की घोषणा सोमवार, 14 सितंबर को शुरू हो गई है। राज्य के 309 नगर निकायों के 10,167 वार्डों में पार्षद पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। इन चुनावों में 38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। चुनाव में 10 नगर निगम, 252 नगर पालिका और 47 नगर परिषद शामिल हैं। मतदान 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में कराया गया था। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है।

बाड़मेर और मंडावरी में कांग्रेस का प्रदर्शन

शुरुआती नतीजों में बाड़मेर नगर निकाय के वार्ड 12 से कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की, जबकि वार्ड 2 में बीजेपी उम्मीदवार विजयी रहा। मंडावरी नगर पालिका में कांग्रेस ने शुरुआती बढ़त बनाते हुए छह में से पांच वार्डों में जीत हासिल की है। वार्ड 2, 3, 4, 6 और 7 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। एक वार्ड में बीजेपी को सफलता मिली। राजसमंद में बीजेपी ने वार्ड 1, 5 और 9 पर जीत हासिल की। वहीं डूंगरपुर नगर परिषद के शुरुआती परिणामों में कांग्रेस ने वार्ड 3, 5, 6, 7 और 8 में जीत दर्ज की है।

जयपुर के एक मतदान केंद्र पर दोबारा वोटिंग

जयपुर नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 का परिणाम आज घोषित नहीं किया जाएगा। राजस्थान राज्य चुनाव आयोग ने तिला वाला, सांगानेर स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के कमरा नंबर 4 में दोबारा मतदान कराने का निर्देश दिया है। आयोग के अनुसार, मतदान के दौरान 110 ऐसे मतदाताओं ने वोट डाला, जिनके नाम हटाई गई मतदाता सूची में शामिल थे। जिला चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट की जांच के बाद आयोग ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित होने की बात कही। इसी कारण इस भाग का परिणाम रोक दिया गया है।

खाटू श्यामजी में 73 उम्मीदवारों की गिनती

सीकर जिले के खाटू श्यामजी नगर निकाय चुनाव में 20 वार्डों के 73 उम्मीदवारों के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई। सीनियर उपाध्याय संस्कृत स्कूल में पांच टेबल लगाई गई हैं और मतगणना चार राउंड में पूरी होगी। केंद्र के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र के 200 मीटर के दायरे में दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया है। सुरक्षा जांच के बाद ही काउंटिंग एजेंटों को प्रवेश दिया जा रहा है। दूसरे चरण में 70.68 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि दोनों चरणों को मिलाकर कुल मतदान 72.95 प्रतिशत रहा।

Read More-भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर 8वीं बार बनीं एशिया कप चैंपियन, इन खिलाड़ियों ने मचाया तहलका

Hot this week

MPSC पेपर लीक पर 24 सितंबर का अल्टीमेटम! मांगें नहीं मानीं तो क्या करेगी CJP?

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ऑनलाइन परीक्षाओं में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img