भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर 8वीं बार बनीं एशिया कप चैंपियन, इन खिलाड़ियों ने मचाया तहलका

Women Asia Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 183 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार अपने नाम किया। भारतीय टीम ने पिछले संस्करण के फाइनल में श्रीलंका के हाथों मिली हार का बदला भी ले लिया।

स्मृति और शेफाली ने रखी जीत की मजबूत नींव

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की शानदार साझेदारी की। स्मृति ने 39 गेंदों पर 59 रन बनाए, जबकि शेफाली ने 39 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। दोनों ने अर्धशतक लगाकर श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। शुरुआती ओवरों में भारत ने तेजी से रन बटोरे और पावरप्ले में कोई विकेट नहीं गंवाया। बाद में रन बनाने की गति कुछ धीमी हुई, लेकिन भारतीय टीम ने 183 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया।

श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर भारतीय गेंदबाजों का कहर

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में इमेशा दुलानी को 4 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद चमारी अट्टापट्टू और विश्मी गुनारत्ने ने दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी करके पारी संभालने की कोशिश की। अट्टापट्टू ने 32 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि विश्मी ने 20 रन की पारी खेली। दोनों को दीप्ति शर्मा ने आउट किया। साझेदारी टूटते ही श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने का मौका नहीं दिया।

श्री चरणी ने चटकाए चार विकेट, भारत बना चैंपियन

श्री चरणी ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट हासिल किए। उन्होंने हर्षिता माधवी, कविषा दिलहरी, नीलाक्षी डी सिल्वा और सुगंदिका कुमारी को अपना शिकार बनाया। दीप्ति शर्मा ने भी तीन विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में रखा। आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर दीप्ति ने कौशानी नुथ्यंगना को आउट किया और श्रीलंका की पारी 111 रन पर समाप्त हो गई। भारत ने 72 रनों से फाइनल जीतकर आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब हासिल किया। भारतीय टीम ने 2004, 2005, 2006, 2008, 2012, 2016, 2022 और 2026 में यह ट्रॉफी जीती है।

Read More-Ind vs Afg: अफगानिस्तान में इन 2 भारतीयों का खौफ, कप्तान ने कहा- ‘उनके सामने…’

Hot this week

PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, कहा- ‘आपने चीन के सामने…’

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img