Thursday, December 4, 2025

‘फिलिस्तीन’ लिखा बैग लेकर संसद पहुंची प्रियंका गांधी, BJP ने खड़े किए सवाल तो बोली- ‘जो मन होगा, वो पहनेगी’

Priyanka Gandhi Bag: कांग्रेस नेता और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल प्रियंका गांधी संसद परिवार में एक ऐसा बैग लेकर पहुंच गई जिस पर बहस छिड़ गई है। प्रियंका गांधी संसद परिसर में जो बैग लेकर पहुंची थी उसे पर ‘फिलिस्तीन’ लिखा था इतना ही नहीं उसके साथ प्रतीक चिन्ह भी थे जिसमें एक तरबूज भी शामिल था। तरबूज को फिलिस्तीनियों के विरोध और एकजुटता के प्रति के तौर पर देखा जाता है।

भाजपा ने की आलोचना

प्रियंका गांधी के इस कदम की भाजपा ने आलोचना की। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए कहा कि,”गांधी परिवार तुष्टिकरण का होला ढो रहा है। इसी तुष्टिकरण की वजह से उन्हें चुनावों में हार मिली है।” वहीं भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा,”इस संसद सत्र के अंत में, कांग्रेस में सभी के लिए दो मिनट का मौन रखें, जो मानते थे कि प्रियंका वाड्रा लंबे समय से प्रतीक्षित समाधान थीं, उन्हें पहले ही इसे अपना लेना चाहिए था। वह राहुल गांधी से भी बड़ी आपदा हैं, जो सोचते हैं कि संसद में फिलिस्तीन के समर्थन में बैग लेकर चलना पितृसत्ता से लड़ना है। यह सही है। मुसलमानों को सांप्रदायिक सद्गुणों का पैगाम देना अब पितृसत्ता के खिलाफ रुख के रूप में सामने आ रहा है! कोई गलती न करें, कांग्रेस नई मुस्लिम लीग है।”

प्रियंका गांधी ने किया पलटवार

भाजपा की आलोचना के बाद प्रियंका गांधी ने पलटवार करते हुए कहा कि,’यह आलोचना “पितृसत्ता” सकता है जहां उन्हें बताया जा रहा है कि क्या पहनना है और क्या नहीं पहनना है। मैं पितृ सत्ता का समर्थन नहीं करती। मैं वही पहनूंगी जो मैं चाहती हूं।” आपको बता दें अभी हाल ही में प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ी थी। जिसमें उन्होंने जीत भी दर्ज की थी ‌

Read More-‘हर मंदिर को तोड़कर एक ‘ढांचा’ खड़ा किया गया…’, संभल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा दावा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img