प्रयागराज में गिरफ्तार हुआ कुंडा का गुंडा, राजा भैया का रह चुका है करीबी

विजय प्रताप सिंह के मामले में गुलशन यादव को कर्नलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कहा जाता है गुलशन यादव की कभी गिनती राजा भैया के करीबियों में होती थी। कुंडा में गुलशन यादव के खौफ से सभी कांपते थे।

239
Gulshan Yadav

Gulshan Yadav Arrested: कुंडा का गुंडा कहे जाने वाले गुलशन यादव प्रयागराज में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उसे प्रयागराज के कर्नलगंज से गिरफ्तार किया गया है विजय प्रताप सिंह के मामले में गुलशन यादव को कर्नलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कहा जाता है गुलशन यादव की कभी गिनती राजा भैया के करीबियों में होती थी। कुंडा में गुलशन यादव के खौफ से सभी कांपते थे।

राजा भैया के खिलाफ 2022 में लड़ा था चुनाव

सपा नेता गुलशन यादव 2022 में राजा भैया के खिलाफ विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी भी रह चुके हैं। हालांकि उन्हें राजा भैया से हार का सामना करना पड़ा था। कुंडा नगर पंचायत से दो बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजा भैया को प्रतापगढ़ की राजनीतिक में मुखिया माना जाता है। राजा भैया को गुलशन यादव ने कड़ी टक्कर दी थी 30 वोटो से गुलशन यादव हारे थे।

राजा भैया के साथ शुरू किया था सियासी सफर

गुलशन यादव प्रतापगढ़ जिले के कुंडा के मऊदारा गांव का रहने वाला है। गुलशन के पिता का नाम सुंदरलाल यादव था गुलशन का छोटा भाई छविनाथ यादव प्रतापगढ़ से सपा जिला अध्यक्ष है। गुलशन यादव ने अपना सियासी सफर राजा भैया के साथ ही शुरू किया था। राजा भैया कुंडा विधानसभा से लगातार निर्दलीय विधायक बनते आ रहे हैं। लगातार वह सात बार विधायक बन चुके हैं। लेकिन 2022 में सपा ने गुलशन यादव को राजा भैया के खिलाफ मैदान पर उतार दिया था।

Read More-यूपी में लोकसभा चुनाव में कौन सी पार्टी मारेगी बाजी, सर्वे रिपोर्ट में हुआ खुलासा