‘देश को पाकिस्तान से बदतर बनाने में तुले…’, झारखंड के सीएम ने BJP पर साधा निशान

भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह देश की अर्थव्यवस्था पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी बदतर बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था खतरे में है।

68
Hemant Soren

Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने विधानसभा सत्र के आखिरी दिन बीजेपी पर हमला बोला है। हेमंत सोरेन(Hemant Soren) ने शुक्रवार को विधानसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह देश की अर्थव्यवस्था पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी बदतर बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था खतरे में है।

बीजेपी पर हेमंत सोरेन ने बोला हमला

हेमंत सोरेन ने विधानसभा सत्र के आखिरी दिन बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि,”5 सालों में जो हमने किया वह 50 वर्षों में नही कर कर पाते हैं यह कहते हैं कि ना खाएंगे ना खाने देंगे लेकिन वास्तव में यह किसी को खाने नहीं देंगे बल्कि सब हजम कर जाएंगे। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में हल्का आइना दिखाया गया है जबकि विधानसभा चुनाव में पूरा आइना दिखाया जाएगा। अभी अयोध्या में जनता ने जो तमाचा लगाया है उस झटके से अभी तक सभल नहीं पा रहे हैं। देश के अंदर इतनी भयावह स्थित है।”

हेमंत सोरेन ने किसानों का कर्ज माफ करने का किया ऐलान

वही हेमंत सोरेन ने किसानों का कर्ज माफ करने का भी ऐलान किया है। हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि,”अर्थव्यवस्था की यह हालत हो गई है कि मनरेगा में पैसा घटा दिए। शिक्षा में पैसा घटा दिए। केंद्र सरकार ने चार लाख लोगों को आवास देने की बात कही थी हम 3 लाख लोगों को आवास देंगे। इनके व्यापारी दोस्त मोटे हो गए हैं और वह रुपए की ऋण माफी होती है लेकिन किसानों का ऋण माफ नहीं करते हमारी सरकार यह नियम लाई है कि हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे किसानों को और राहत देने का विचार करेंगे।”

Read More-नई संसद की छत से बारिश में टपकने लगा पानी, वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज