संसद भवन में राघव चड्ढा ने कह दी ऐसी बात, मुरीद हुई पत्नी परिणीति चोपड़ा

Parineeti Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा की शादी आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ़ा के साथ हुई है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। अभी हाल ही में परिणीती चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह अपने पति की तारीफ करते हुए नजर आ रही हैं।

राघव चड्ढा ने संसद भवन में इस मुद्दे पर उठाई आवाज

आपको बता दे राघव चड्ढा ने पायरेसी के खिलाफ मुद्दे पर आवाज उठाई है। जिसका वीडियो परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है कि,’मैं उसके बारे में क्या कहूं? इस महत्वपूर्ण मुद्दे को संसद में उठाने के लिए आप एक स्टार है माय लव।’ वही राघव चड्ढा ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा पायरेसी की वजह से फिल्म इंडस्ट्री को सालाना 20,000 करोड रुपए का नुकसान हो रहा है। महामारी के दौरान ऑनलाइन पायरेसी से 62% की वृद्धि देखी गई…।’

2023 में रचाई थी धूमधाम से शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ साल 2023 में धूमधाम से शादी रचाई थी। इनकी शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीति के तमाम राजनेता पहुंचे थे। परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन है। वही राघव चढ़ा आम आदमी पार्टी के पॉपुलर नेता हैं। शादी के बाद अक्सर परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा को एक साथ स्पॉट किया जाता है।

Read More-आंखों में आंसू, दिल में दर्द लेकर हिना खान ने मुंडवाया सिर, वीडियो देख छलक पड़ेंगे आंसू

Hot this week

PoJK का जिक्र करते हुए CM उमर अब्दुल्ला ने कही बड़ी बात, बोले- ‘1947 का फैसला…’

Independence Day 2026: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img