नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पीएम मोदी ने जताया शोक

Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। मनमोहन सिंह के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही देश के तमाम बड़े नेता शोक व्यक्त कर रहे हैं। देश के वर्तमान प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया हैं।

पीएम मोदी ने जताया शोक

मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताते हुए कहा कि,”भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मनाता है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था। हमारे प्रधान मंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।. मनमोहन सिंह जी और मैं उस समय नियमित रूप से बातचीत करते थे जब वे प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श करते थे।”

‘उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी’

पीएम मोदी ने आगे लिखा,”उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।” मनमोहन सिंह के निधन के बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

Read More-सोनू सूद को CM और डिप्टी सीएम बनने के भी मिले ऑफर, ठुकराते हुए एक्टर ने कहा-‘मुझे अपनी स्वतंत्रता खोने का डर है’

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img