‘विपक्ष के नेता का गुट घड़ियाली आंसू बहा रहा…’,नीट पेपर लीक मामले पर शिक्षा मंत्री ने राहुल और अखिलेश पर कसा तंज

NEET UG Paper Leak Row: नीट पेपर लीक मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। लोकसभा में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा विवाद को लेकर सोमवार को विपक्ष के निशाने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रहे हैं। वही अब विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने करारा जवाब दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी और उनका गुट ‘घडियाली आंसू बहा रहे हैं’।

विपक्ष के आरोपों पर क्या बोले केंद्रीय शिक्षा मंत्री?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष के आरोपों पर बड़ा बयान देते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर एक पोस्ट लिखा है। जिसमें कहा कि,”नेता प्रतिपक्ष और उनका गुट घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। पहले की यूपीए सरकार और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार के दौरान पेपर लीक की जमीनी हकीकत राहुल गांधी और अखिलेश यादव, दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ा देगी।” उन्होंने आगे कहा कि क्या नेता प्रतिपक्ष बता सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने किस मजबूरी दबाव और किन कर्म से अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए कानून लाने से इनकार कर दिया? पिछले 7 सालों में पेपर लीक का कोई सबूत नहीं मिला है।

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा था निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक मामले पर सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा था कि, देश की परीक्षा प्रणाली में एक बहुत गंभीर समस्या है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसके लिए खुद को छोड़कर सभी को दोषी ठहरा रहे हैं।’ राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पलटवार किया है।

Read More-एक्शन में दिखी बस्ती के गौर थाने की पुलिस, 6 घंटे के अंदर ही अपहरण युवक को सकुशल ढूंढ निकाला

Hot this week

‘पंजाब में SIR नहीं होने देंगे’, भड़के भगवंत मान, बोले- PM मोदी बताएं आखिर…

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img