‘रायबरेली में हो रही गुंडागर्दी’, मतदान के बीच कांग्रेस ने किया बड़ा दावा

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने अपने पूरे गुर्गों के साथ रायबरेली में आतंक मचा रखा है। लेकिन सत्ता की कठपुतली बना प्रशासन आंखों में पट्टी बांधे हुए बैठा है।

99
UP Loksabha Election

UP Loksabha Election: उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर आज पांचवे चरण में चुनाव हो रहा है। पांचवें चरण में रायबरेली लोकसभा सीट पर भी मतदान जारी है। रायबरेली में हो रहे मतदान के बीच कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है। कांग्रेस ने दावा करते हुए बताया है कि रायबरेली में गुंडागर्दी हो रही है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने अपने पूरे गुर्गों के साथ रायबरेली में आतंक मचा रखा है। लेकिन सत्ता की कठपुतली बना प्रशासन आंखों में पट्टी बांधे हुए बैठा है।

कांग्रेस ने किया बड़ा दावा

यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि क्या सारे खराब ईवीएम रायबरेली भेजे गए हैं। यूपी कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से दावा किया गया है कि रायबरेली विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 312 पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह गुंडा भाई अवधेश सिंह अपने गुर्गों के साथ दबंगई कर रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धमकाकर बस्ता उठा ले गया। वही एक अन्य वीडियो शेयर करते हुए दावा किया गया है कि रायबरेली में गुरबक्शगंज के हाजीपुर में बीजेपी के कार्यकर्ता खुलेआम गुंडई कर रहे हैं।

शिकायतों पर बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे राहुल गांधी

शिकायतें मिलने के बाद कांग्रेस नेता और प्रत्याशी राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे और वहां सभी बूथों पर जाकर निरीक्षण किया। कांग्रेस ने बताया कि राहुल गांधी बरछावां के बूथों से होते हुए हरचंदपुर विधानसभा से होते हुए पूरे रायबरेली में मतदान केंद्रों पर भ्रमण किया है। वही आपको बता दे इससे पहले अमेठी और रायबरेली की जनता से राहुल गांधी ने अपील करते हुए कहा था कि जनता इंडिया के साथ मिलकर खुद यह चुनाव लड़ रही है। मैं अमेठी और रायबरेली समेत पूरे देश से अपील कर रहा हूं। अपने परिवारों की समृद्धि के लिए ,खुद के अधिकारों के लिए, भारत की प्रगति के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलिए और वोट कीजिए।

Read More-रायबरेली में हो रहे मतदान के बीच हनुमान जी के शरण पहुंचे राहुल गांधी, दर्शन कर लिया आशीर्वाद