लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने दिया इस्तीफा

Arvind Singh Lovely: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पत्र लिखते हुए कहा है कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावना पूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में आपके साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया।

इस्तीफा देते हुए क्या बोले अरविंदर

अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि,’31 अगस्त 2023 को मुझे दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिसके लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं। मैंने पिछले 7 8 महीने में दिल्ली में पार्टी को फिर से स्थापित करने का भरपूर प्रयास किया। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके की पार्टी फिर से इस स्थिति में पहुंच जाए।वह कई कारणों से खुद को अपंग महसूस करते हैं और दिल्ली पार्टी इकाई के अध्यक्ष के रूप में बने रहने में अपने आपको समर्थ समझते हैं।’

अरविंदर ने पार्टी से क्यों दिया इस्तीफा?

अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा के कारण के बारे में बताते हुए कहा है कि,’दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिए गए सभी सर्वसम्मत निर्णयों को AICC महासचिव ने एक तरफा कर दिया। महासचिव ने मुझे DPCC में कोई वरिष्ठ नियुक्त करने की अनुमति नहीं दी। एक अनुभवी नेता की नियुक्ति के लिए मेरे अनुरोध को सिरे से खारिज कर दिया गया। उत्तर- पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार पार्टी लाइन और मान्यताओं का खंडन करते हुए दिल्ली के सीएम की झूठी प्रशंसा कर रहे हैं और मीडिया में बयान दे रहे हैं।’

Read More-मतदान खत्म होने के बाद सुबह होते ही पत्नी के साथ मुंबई रवाना हुए अरुण गोविल,मेरठ से लड़ रहे चुनाव

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img