संसद भवन से सेंगोल हटाने के मामले पर CM योगी की आई पहली प्रतिक्रिया, सपा को लिया आड़े हाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को आड़े हाथ लेते हुए तंज कसा है।

76
cm yogi

CM Yogi: नई संसद भवन से सेंगोल की मांग करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के संसाधन के चौधरी ने अभी हाल ही में सेंगोल हटाने के लिए एक पत्र लिखा था। जिसके बाद से ही सियासत तेज हो गई है। अब इस मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को आड़े हाथ लेते हुए तंज कसा है।

सपा पर सीएम योगी ने कसा तंज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि,”समाजवादी पार्टी को भारतीय इतिहास या संस्कृति का कोई सम्मान नहीं है. सेंगोल पर उनके शीर्ष नेताओं की टिप्पणी निंदनीय है और उनकी अज्ञानता को दर्शाती है। यह टिप्पणी तमिल संस्कृति के प्रति इंडिया अलायंस के नफरत को भी दर्शाती है।” दरअसल अभी हाल ही में सपा सांसद आरके चौधरी ने पत्र लिखते हुए कहा था कि,”मैं सदन की कुर्सी की दाईं ओर सेंगोल को देखकर हैरान रह गया। महोदय, हमारा संविधान भारत के लोकतंत्र का एक पवित्र दस्तावेज है, जबकि सेंगोल राजतंत्र का प्रतीक है। हमारी संसद लोकतंत्र का मंदिर है, किसी राजा या राजघराने का महल नहीं है। मैं आग्रह करना चाहूंगा कि संसद भवन में सेंगोल हटाकर उसकी जगह भारतीय संविधान की विशालकाय प्रति स्थापित की जाए।”

अखिलेश यादव ने दी थी सफाई

इस मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि हमारे सांसद आरके चौधरी ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ लेने के दौरान सेंगोल को प्रणाम नहीं किया था। इसीलिए चौधरी को यह भावना आई की सेंगोल को संसद से हटा देना चाहिए। आपको बता दें नई संसद भवन के उद्घाटन के दौरान सेंगोल को स्थापित किया गया था।

Read More-संसद की सीढ़िया पर चिराग पासवान के साथ हंसी के ठहाके लगाती नजर आई कंगना रनौत, सामने आया वीडियो