आखिरी सफर पर मनमोहन सिंह… अंतिम संस्कार के लिए कांग्रेस दफ्तर से निकला पूर्व PM का पार्थिव शरीर

Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में गुरुवार 26 दिसंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज शनिवार 28 दिसंबर को मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया जाएगा। मंत्रालय ने बताया, सरकार ने फैसला लिया है कि डॉ मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अंतिम यात्रा पर निकल चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इन मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर से निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है।

अंतिम यात्रा में शामिल हुआ गांधी परिवार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में पूरा गांधी परिवार शामिल हुआ। वहीं कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी पहुंचे हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रेवंत रेड्डी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हैं।कांग्रेस दफ्तर से उनके पार्थव शरीर को निगम बोध घाट लाया जा रहा है। कुछ कांग्रेसी कर्यकर्ता मनमोहन सिंह अमर रहे के नारे लगा रहे हैं।

8

निगम बोध घाट पर पहुंचा गाड़ियों का काफिला

निगम बोध घाट पर बड़ी संख्या में सुरक्षा अधिकारी पहुंच चुके हैं।एक-एक करके गाड़ियों का काफिला यहां पहुंचने लगा है। दूसरे देश के राजनयिक अंतिम संस्कार वाले जगह पर पहुंच चुके हैं।कांग्रेस सांसद शशि थरूर निगम बोध घाट पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर इस जगह पर पहुंच जाएगा।

Read More-डाॅ मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

Hot this week

योगी सरकार का सख्त आदेश: Ola-Uber चलाने से पहले करना होगा ये काम

उत्तर प्रदेश सरकार की हाल ही में हुई कैबिनेट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img