Wednesday, February 11, 2026

बागेश्वर में बीजेपी ने कांग्रेस को दी करारी शिकस्त, इतने वोटो से जीते पार्वती दास

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार पार्वती दास ने कांग्रेस को करारी हार का सामना कर दिया है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी के विधायक चंद्र रामदास के निधन हो जाने के कारण इस रिक्त सीट पर उपचुनाव कराया गया। जिसमें भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की है। पार्वती दास ने कांग्रेस नेता को 2321 वोटो से हराया है।

2 दशकों से जीत रही भाजपा

इस सीट पर दो दशकों से बीजेपी जीत रही है। कुमाऊं मंडल के इस सीट पर उपचुनाव 5 सितंबर को हुए थे जिसमें 55.44% मतदान हुआ था। इस रिक्त सीट पर उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। लेकिन मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्ष पार्टी कांग्रेस के बीच था।

2022 में आम आदमी पार्टी की तरफ से मिला था टिकट

आपको बता दे कांग्रेस को दलबदलू को टिकट देना भारी पड़ गया। बीजेपी ने चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास को चुनाव मैदान में उतरा तो वहीं कांग्रेस ने उनके खिलाफ बसंत कुमार को टिकट दिया। जबकि बसंत कुमार 2022 में विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़ा था। आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस में पहुंचे हैं। शायद कांग्रेस के लिए दल बदलू को टिकट देना ही भारी पड़ गया।

Read More-कृष्ण जन्माष्टमी पर सांसद रवि किशन ने किया ऐसा डांस छूट गई CM योगी की भी हंसी, सामने आया VIDEO

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img