Thursday, December 4, 2025

केजरीवाल से बीजेपी ने मांगा इस्तीफा, दिल्ली सीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही दिल्ली सीएम के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को सीएम अरविंद केजरी के खिलाफ कनॉट प्लेस में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे भी लगाए हैं। प्रदर्शन में शामिल हुए कार्यकर्ता और नेताओं ने होलिका दहन की जगह सीएम का पुतला दहन किया।

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगाए नारे

दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले के खिलाफ प्रदेश भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने नेतृत्व किया है। वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि,’जो अपने आप को कट्टर ईमानदार कहते थे वह आज खुद भ्रष्टाचार के मामले में आने के बाद ईडी की कस्टडी में हैं। आप सरकार के कार्यकाल के दौरान दिल्ली का विकास थम गया। लोगों को बिजली पानी मुफ्त देने के नाम पर भ्रष्टाचार फलाफूला।’ वही प्रदर्शन के दौरान दिल्ली सीएम का पुतला भी फूंका गया।

इस मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली सीएम

आपको बता दे अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद से बीजेपी आम आदमी पर हमलावर हो गई है। आपको बता दे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा की मांग को लेकर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और नेताओं के नेतृत्व में राजघाट प्रधान दिया था।

Read More-गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से किया मना

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img