Monday, December 22, 2025

हो गया फैसला… मैदान पर फिर दिखेगा धोनी का जलवा, IPL 2025 में आया नया नियम

IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज है महेंद्र सिंह धोनी के फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है धोनी की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम में हजारों की संख्या में फंस पहुंचते हैं। आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी के फैन फॉलोइंग का जलवा देखने को मिला था। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं आईपीएल में एक नया नियम लागू हो गया है।

आईपीएल में लागू हुआ नया नियम

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के टूर्नामेंट से पहले एक नया नियम लागू कर दिया गया है। नए नियम के अनुसार जो भी खिलाड़ी पिछले 5 साल या उससे अधिक समय पहले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुका है तो वह आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में आ जाएगा। इसके अलावा अगर किसी खिलाड़ी का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ केंद्रीय कांट्रेक्ट नहीं है तो वह भी अनकैप्ड खिलाड़ियों की कैटेगरी में आएगा। जिससे फ्रेंचाइजी को इन खिलाड़ियों को कम सैलरी देनी होगी।

कम हो जाएगी धोनी की सैलरी

नियम के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी अनकैप्ड कैटेगरी में आता है तो फ्रेंचाइजी उसे 4 करोड रुपए में ही रिटेन कर सकती है। जिस कारण महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटर्न कर सकती है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की सैलरी सिर्फ 4 करोड़ ही रहेगी जबकि महेंद्र सिंह धोनी की सैलरी 12 करोड रुपए थी। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 43 साल है। जिस कारण उमर को देखते हुए चेन्नई धोनी पर ज्यादा खर्च करना नहीं चाहेगी।

Read More-T20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का चयन, बांग्लादेश के खिलाफ इन खिलाड़ियों की खुली किस्मत

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img