पति-पत्नी को भूलकर भी बेडरूम में नहीं करना चाहिए ये काम, रिश्ते में बना रहेगा तनाव

वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी को बेडरूम में भूल कर भी कुछ ऐसी गलतियां हैं जो नहीं करनी चाहिए नहीं तो आपके दांपत्य जीवन में हमेशा तकरार बनी रहेगी। कभी भी आपका जीवन सुखी नहीं रहेगा।

363
Bedroom Vastu Rules

Vastu Tips: वास्तुशास्त्र में घर में चीजों के रखरखाव के बारे में बताया गया है अगर आप घर की चीजों को डेकोरेट करते हैं तो उनको वास्तु शास्त्र के अनुसार ही सजावट करनी चाहिए। घर को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए। घर में बेडरूम एक ऐसी जगह हो जाती है जहां पर आप लोग जाकर थोड़ा आराम कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी को बेडरूम में भूल कर भी कुछ ऐसी गलतियां हैं जो नहीं करनी चाहिए नहीं तो आपके दांपत्य जीवन में हमेशा तकरार बनी रहेगी। कभी भी आपका जीवन सुखी नहीं रहेगा।

दीवारों के रंग: वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम के लिए सुखदायक रंग चुनने चाहिए ज्यादा चमकीले रंगों से बचें क्योंकि ये बहुत ही उत्तेजक होते हैं। बेडरूम की दीवारों को ग्रे ,नीले, भूरे ,हरे रंग से ही पेंट करवाना चाहिए। यह बहुत ही सकारात्मक रंग माने जाते हैं।

बेडरूम में सजावट: बेडरूम में नॉर्थ कोने में इनडोर प्लांट और साउथवेस्ट कोने में सफेद फूल लगाने से वैवाहिक जीवन में सौहार्द और खुशहाली बढ़ती है। कमरे में अकेली बत्तख या हंस जैसी एकल सजावट वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। वस्तुओं को बहुत ही सुनिश्चित तरीके से चयन करना चाहिए।

शयनकक्ष में नहीं होना चाहिए मंदिर: वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी शयनकक्ष में पूजा स्थल नहीं होना चाहिए। अगर अटैक में बाथरूम है तो इसके दरवाजे को भी बंद करना चाहिए। अगर मंदिर कमरे में हो भी तो उसके चारों ओर पर्दे लगा देने चाहिए।

सिर को रख दक्षिण तरफ: वास्तु शास्त्र के अनुसार जब पति पत्नी सोते हो तो उस वक्त उनको अपना सिर दक्षिण या पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए बहुत ही शुभ मानी जाती है।

लाइट का चयन: शाम को हल्की लाइट जलाएं। तेज रोशनी से बचे बेडरूम में हल्के नीले या फिर गुलाबी रंग की रोशनी रखें इससे माहौल रोमांटिक रहता है।

आईना का भी रखें विशेष ध्यान: बेडरूम में हमेशा आईना सुनिश्चित तरीके से ही रखना चाहिए। सोते समय उसे ढक कर रख देना चाहिए क्योंकि शीशा अशांति पैदा करता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Vastu Tips: घर में रखी ये चीजें मानी जाती है बहुत अशुभ, उत्पन्न कर देती है कलह