25 से 27 सितंबर तक कहां बरसेगें बादल? यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में IMD का अलर्ट

Weather Update: उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम बदला हुआ रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 25 सितंबर के अपडेट के मुताबिक पूर्वी यूपी में 25 और 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि 27 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में भी 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है।

बिहार में 25-26 सितंबर को बरसेंगे बादल

बिहार में भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। IMD ने 25 और 26 सितंबर को राज्य में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है। 27 सितंबर को बारिश का अलर्ट नहीं, लेकिन गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ओडिशा-आंध्र में मौसम सिस्टम का असर

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के आसपास बना डीप डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा था और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना थी। इसके प्रभाव से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आसपास के इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बनी हुई है। समुद्र में भी खराब मौसम का असर देखा जा सकता है।

उत्तराखंड में 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश

उत्तराखंड में भी अगले तीन दिन मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है। IMD के मुताबिक 25 सितंबर को भारी बारिश, 26 सितंबर को बेहद भारी बारिश और 27 सितंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश में 26 सितंबर को भारी और 27 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बढ़ सकता है।

Read More-जिस पैर का इलाज होना था, डॉक्टर ने दूसरे पैर की कर दी सर्जरी! लखनऊ में चौकानें वाला मामला

Hot this week

गोविंदा के साथ कोमल रानी को देख फूटा राखी सावंत का गुस्सा, बोलीं- ‘सुनीता जी को…’

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा गणेश चतुर्थी के दौरान मुंबई के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img