Tuesday, January 20, 2026

इस दिशा में भूलकर भी नहीं लगना चाहिए घड़ी, होती है धन हानि, छा जाती है कंगाली

Clock Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या दफ्तर में घड़ी को सही दिशा में लगाना चाहिए। घड़ी की बहुत ही अहमियत बताई गई है। घड़ी सिर्फ समय देखने वाला यंत्र ही नहीं बल्कि इंसान के जीवन पर घड़ी का खास प्रभाव पड़ता है। घड़ी से जुड़े कुछ वास्तु नियम भी बताए गए हैं जिनको जरूर अपनाना चाहिए। दीवार पर गलत जगह या गलत दिशा में लगी घड़ी आपके घर में कंगाली का कारण बन सकती है।

घड़ी से जुड़े कुछ नियम

-घड़ी को कभी भी ऑफिस या घर की दक्षिण दिशा में नहीं लगना चाहिए। अगर इस जगह पर घड़ी लगी है तो आपके घर का माहौल खराब कर सकती है आपके घर में हमेशा झगड़ा बना रहेगा।

-घड़ी को हमेशा उत्तर और पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए ऐसा करने से सकारात्मक विचार आते हैं घर के सदस्यों का मन भी अच्छा रहता है। ऐसे में इस दिशा में दीवार घड़ी लगाने से जीवन में उन्नति मिलती है।

-घर में कभी भी कोई बंद घड़ियां खराब घड़ी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में पैसा आना बंद हो जाता है। दरिद्रता वास करने लगती है।

-काले या नीले रंग की घड़ी को घर में लगाना बहुत ही अशुभ होता है। घड़ी हमेशा पीले हरे हल्के भूरे रंग की लगाना चाहिए। यह रंग बहुत ही शुभ माने जाते हैं।

-घड़ी को कभी भी दरवाजे के ऊपर नहीं लगना चाहिए ऐसे में उसे घड़ी के नीचे से निकलने वाले लोगों पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। यदि घर या ऑफिस के किसी भी दरवाजे के ऊपर घड़ी लगी है तो उसे तुरंत हटा दें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है

Read More-इस महीने बन रहा बेहद शुभ योग, ये राशि के जातक खरीद सकते हैं प्रॉपर्टी- वाहन

Hot this week

पहली बार कैमरे में दिखा अमेज़न का रहस्यमयी कबीला, वीडियो देखकर लोग डर गए

अमेज़न के घने जंगलों में रहने वाला सबसे रहस्यमयी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img