RJD की स्टार बेटी का एक्स अकाउंट प्राइवेट! आखिर किस बात से भड़कीं रोहिणी आचार्य?

बिहार की सियासत में हलचल उस वक्त और तेज हो गई जब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपना एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट प्राइवेट कर लिया। दरअसल, रोहिणी ने हाल ही में एक विवादित पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया। शुक्रवार को किए गए इस पोस्ट में रोहिणी ने लिखा, “मैंने एक बेटी व बहन के तौर पर अपना कर्तव्य एवं धर्म निभाया है और आगे भी निभाती रहूंगी। मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, न मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है। मेरे लिए मेरा आत्मसम्मान सर्वोपरि है।” इस पोस्ट के बाद कई राजनीतिक समीकरणों पर सवाल उठने लगे।

पार्टी में बढ़ी खींचतान की अटकलें

रोहिणी का यह कदम उस समय सामने आया जब आरजेडी के भीतर खींचतान की खबरें जोरों पर हैं। चर्चा यह है कि रोहिणी आचार्य का पोस्ट दरअसल आरजेडी सांसद और तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव को लेकर था। गौरतलब है कि इससे पहले आरजेडी से निष्कासित तेज प्रताप यादव भी बिना नाम लिए संजय यादव पर निशाना साध चुके हैं और उन्हें ‘जयचंद’ तक कह दिया था। ऐसे में रोहिणी का पोस्ट और फिर अकाउंट को प्राइवेट करना, राजनीतिक हलचल को और गहरा देता है।

जनता और पार्टी में बढ़ी बेचैनी

रोहिणी आचार्य के इस कदम से पार्टी के भीतर ही नहीं, बल्कि जनता में भी कई तरह की अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि यह मामला महज सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आरजेडी के अंदरूनी समीकरणों की ओर भी इशारा करता है। अब सवाल यह है कि रोहिणी आचार्य किस बात से नाराज हैं और आगे पार्टी में क्या सियासी समीकरण बन सकते हैं।

RAED MORE-एअर इंडिया फ्लाइट क्रैश: बोइंग और हनीवेल पर अमेरिकी कोर्ट में मुकदमा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img