Tuesday, December 30, 2025

‘वो तीसमार खां है…’, होली और जुमे पर मची सियासत के बीच CM योगी को लेकर क्या बोल गए अखिलेश यादव

UP Politics: होली और जुमे को लेकर इस समय उत्तर प्रदेश में सियासत मची हुई है। वही इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री तीस मार खां हैं। अखिलेश यादव का यह बयान काफी चर्चा में बना हुआ है।

मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोल गए अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘हमारे सीएम तीस मार खां है। उन्हें 30 से बहुत प्रेम है। मरे कितने? (महाकुंभ में) तीस.. कारोबार कितना हुआ 30 करोड़। यह तीन तिगड़ी जो काम बिगड़ रही है आप देखो ये कौन तिगड़ी है।’ सपा चीफ ने कहा भाजपा से बढ़िया झूठ और झूठ का प्रचार करने वाला और झूठ पर टिके रहना कोई नहीं कर सकता।

‘मुस्लिम समाज के लोगों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं’

अखिलेश यादव ने कहा कि अभी मुस्लिम समाज के लोगों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं बाद में पीडीए परिवार के खिलाफ नफरत फैलाएंगे। मेरे जाने के बाद मंदिर धुलवा दिया था। होली मिलकर ही मनाई जाती है। जानबूझकर भाजपा समाज नफरत फैलाने का काम कर रही है। समाज में कैसे दूरियां हो कैसे मुस्लिम समाज परेशान हो। आस्था पर एकाधिकार किसी का नहीं हो सकता है। बीजेपी ने देश को कमजोर कर रही है। आर्थिक और सामाजिक तौर पर देश को कमजोर किया जा रहा है।’

Read More-ट्रेन हाईजैक होने पर इमरान खान ने जेल से भेजा पैगाम कहा-‘आतंक की आग में झुलस रहा पाकिस्तान’

Hot this week

दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर बोलेरो पर पलटा ट्रक, चालक की कुचलकर मौत

रामपुर जिले के थाना गंज क्षेत्र में रविवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img