Friday, November 14, 2025

सपा ने इस सीट पर घोषित किया उम्मीदवार, पूर्व मंत्री को बनाया प्रत्याशी

UP Lok sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर काफी जोरों से तैयारीयां चल रही है। अब इसी बीच समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की मोहनलालगंज सीट पर अपनी प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री को मोहनलालगंज सीट पर प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में गद्दार नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आरके चौधरी को मोहनलालगंज से प्रत्याशी घोषित किया है।

मोहनलालगंज सीट से चुनाव लड़ेंगे आरके चौधरी

सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा पारिवारिक हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया था जिसके बाद अब आरके चौधरी को सपा प्रत्याशी बनाया गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ सीट से हुई मोहनलालगंज सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है इस समय इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। अब आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सपा ने आरके चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

इस पार्टी से की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत

आपको बता दे आरके चौधरी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बहुजन समाजवादी पार्टी से की थी वह बसपा के संस्थापक सदस्य भी थे। आर चौधरी अपने अंबेडकरवादी और समाजवादी विचारों के लिए काफी लोकप्रिय है। यूपी में विधायक और कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में जन्मे आरके चौधरी की गिनती बड़े नेताओं में की जाती है।

More More-‘सर ध्यान रखना…’ सरफराज के पिता ने रोहित से की अपील, फिर कप्तान ने दिया ये जवाब

Hot this week

अबकी बार किसका बिहार? विधानसभा चुनाव पर अंतिम फैसला आज

बिहार की राजनीति आज एक बार फिर इतिहास रचने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img