राहुल गांधी को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, विपक्षी नेता के लिए की ये कामना

Rahul Gandhi Birthday: आज 19 जून को लोकसभा सदस्य राहुल गांधी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज राहुल गांधी अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। राहुल गांधी को जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विपक्षी नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की है। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा “लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।”

सचिन पायलट ने भी किया बर्थडे विश

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जिसमें सचिन पायलट ने लिखा “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सामाजिक न्याय के प्रति आपकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता ने राजनीतिक विमर्श को नई दिशा प्रदान की है।

आप समाज के हर वर्ग की प्रगति के लिए जो प्रयास कर रहे हैं और जिन बदलावों की अपेक्षा रखते हैं, उनमें आपको अपार सफलता मिले, यही मेरी दिल से की गई कामना है। साथ ही, ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आने वाला वर्ष आपके लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।”

Read More-एक्स हस्बैंड को अंतिम विदाई देने निकली करिश्मा कपूर, बच्चों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुई एक्ट्रेस

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img