उत्तर प्रदेश की इस सीट से पीएम मोदी ने किया नामांकन, मौजूद रहे सीएम योगी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी ने तीसरी बार नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी ने गंगा पूजा की उसके बाद काल भैरव के दर्शन भी किए। नामांकन दाखिल करते समय पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी के अलावा एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।

जेपी नड्डा के साथ मौजूद रहे गृहमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब नामांकन करने पहुंचे इस दौरान उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई राज्य के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन को लेकर कहा, “आज एक ऐतिहासिक दिन है। वाराणसी एक पवित्र स्थान है नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं पिछले 10 वर्षों से उन्होंने अद्भुत काम किया है।” महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

वाराणसी से दो बार मिली है जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी से दो बार जीत मिली है। पीएम मोदी ने पहले 2014 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बंपर जीत मिली। इस बार फिर से वह बीजेपी के टिकट से बनारस से चुनावी मैदान में उतरे हैं। पीएम मोदी ने नामांकन दाखिल करने से पहले काल भैरव की पूजा अर्चना की वह गंगा सप्तमी के अवसर पर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट परम गंगा की पूजा करने के बाद क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचे।

Read More-‘घर मुश्किल से बनता है…’ CM योगी की बुलडोजर नीति से खफा BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img