India Vs Bharat: ममता बनर्जी ने लगाया केंद्र सरकार पर देश का नाम बदलने का आरोप, कहा -‘अचानक ऐसा क्या हुआ…’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हिंदी में हम अपने देश को भारत बोलते हैं इसमें नया क्या है? इंडिया नाम तो दुनिया जानती है अचानक ऐसा क्या हुआ कि केंद्र सरकार को देश का नाम बदलना पड़ा?

260
Mamata Banerjee On India Name

Mamta Banarjee On Bharat Name: इस समय संसद भवन में इंडिया वर्सेस भारत को लेकर विवाद बना हुआ है। राष्ट्रीय भवन में होने वाले की-20 शिखर सम्मेलन के राष्ट्रीय भोज का निमंत्रण प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के नाम से भेजे जाने पर पश्चिम बंगाल की प्रतिक्रिया सामने आई है जिस पर उन्होंने बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर देश का नाम बदलने का आरोप लगाया है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हिंदी में हम अपने देश को भारत बोलते हैं इसमें नया क्या है? इंडिया नाम तो दुनिया जानती है अचानक ऐसा क्या हुआ कि केंद्र सरकार को देश का नाम बदलना पड़ा?

ममता बनर्जी ने दिया बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बहुत बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि “…आज केंद्र सरकार ने इंडिया का नाम बदल दिया है। g20 शिखर सम्मेलन के रात्रि भोज के निमंत्रण कार्ड में भारत लिखा हुआ है… अंग्रेजी में हम कहते हैं इंडिया और इंडियन कांस्टीट्यूशन और हिंदी में हम कहते हैं भारत का संविधान। हम सब भारत कहते हैं, इसमें नया क्या है?” वही इंडिया वर्सेस भारत को लेकर अब विपक्ष केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

‘पीएम मोदी की बौखलाहट नहीं सनक है’: सुप्रिया

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पोस्ट में लिखा,”g20 सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति द्वारा मेहमानों को भेजे गए आमंत्रण पत्र में पब्लिक ऑफ इंडिया की जगह रिपब्लिक ऑफ भारत पीएम मोदी की बौखलाहट नहीं सनक है। वह ‘इंडिया’ से घबराते हैं यह तो हमें पता था पर इतनी नफरत है कि देश का नाम ही बदलने लग जाएंगे। अब तो एक नाकाम तानाशाह जिसके हाथ से सत्ता जाने वाली है उसकी झटपटाहट देखकर तरस आता है।”

Read More-Jawan के डायरेक्टर एटली की मां का किंग खान ने अनोखे अंदाज में किया स्वागत, वीडियो ने जीता फैंस का दिल