Wednesday, December 24, 2025

कृषि कानूनो पर दिए बयान को लेकर कंगना रनौत को हुआ पछतावा, कहा-‘हम अपने शब्द वापस लेते हैं’

Kangana Ranaut News: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री कंगना रनौत हमेशा अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं। अभी इसी बीच उन्होंने कृषि कानूनों पर ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद बवाल मच गया। कंगना रनौत के इस बयान में भारतीय जनता पार्टी की परेशानियां बढ़ा दी है।। वही कंगना रनौत के इस बयान से भारतीय जनता पार्टी ने किनारा भी कर लिया। कंगना रनौत को अपने दिए हुए बयान पर पछतावा भी हो रहा है। कंगना ने अपने बयान पर खेद जताया है।

अपने बयान पर कंगना रनौत ने जताया खेद

मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि,”पिछले कुछ दिनों से मीडिया ने मुझसे कृषि कानून पर सवाल किए। मैंने इस दौरान कृषि कानून वापस लाने का सुझाव दिया। मेरी इस बात से बहुत लोगों की निराश हुए। जब कृषि कानून आया तो बहुत सारे लोगों ने इसका समर्थन किया। लेकिन बड़े ही संवेदनशीलता और सहानुभूति से हमारे प्रधानमंत्री ने यह लाॅ वापस ले लिया। हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि उनके शब्दों की गरिमा रखें मुझे यह बात भी ध्यान रखना होगा कि मैं सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बीजेपी की कार्यकर्ता हूं। मेरी राय अपनी नहीं होनी चाहिए पार्टी का स्टैंड होना चाहिए। अगर मैंने अपने शब्दों और सोच से किसी को निराश किया है तो हमें खेद रहेगा, हम अपने शब्द वापस लेते हैं।”

तीन कृषि कानून को वापस लाने की कही थी बात

कंगना रनौत तीन कृषि कानून को वापस लाने की बात कही थी। कंगना ने कहा था कि वापस लिए गए तीन कृषि कानून, वापस आने चाहिए। वही कंगना ने कहा यह बयान कंट्रोवर्शियल हो सकता है लेकिन वे किसानों से मांग करती है कि वह खुद ही इन कृषि कानून को वापस लेने की बात करें। वह एक किसान परिवार से संबंध रखती हैं यह कानून किसानों के हित में थे। जिस तरह अन्य देशों के किसान समृद्ध हैं इस तरह भारत में भी किसान समर्थ बन सकते हैं। वही आपको बता दे भाजपा ने कंगना रनौत के बयान से किनारा करते हुए कहा था कि कंगना रनौत के बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है वह किस कानून कृषि कानून पर कुछ भी कहने के लिए अधिकृत नहीं है। वही कंगना ने भी स्पष्ट किया कि उनका यह व्यक्तिगत बयान है इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

Read More-बॉयफ्रेंड अली गोनी की याद में तड़प रही जैस्मिन भसीन,11 दिनों से नहीं हुई एक्ट्रेस की बात

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img