BJP में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, मतदान से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

लवली कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के खिलाफ थे। अरविंदर सिंह लवली के इस फैसले से कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है।

85
Arvinder Singh Lovely

g54: दिल्ली में मतदान से पहले कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। अरविंदर सिंह लवली(Arvinder Singh lovely) ने अभी हाल ही में कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। लवली कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के खिलाफ थे। अरविंदर सिंह लवली के इस फैसले से कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है।

अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी का थामा हाथ

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, शीला सरकार में पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, पूर्व एमएलए नसीब सिंह, पूर्व एमएलए नीरज बसोया ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। इससे पहले 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले लवली बीजेपी में शामिल हुए थे। लेकिन कुछ महीने में ही कांग्रेस में फिर से वापसी कर ली थी। 2023 में कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था। अरविंदर सिंह लवली को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले फिर पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

गांधीनगर से लड़ा था पहला चुनाव

1998 में अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली के गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। फिर 2023 में दिल्ली के गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से फिर से जीते फिर उन्हें शिक्षा मंत्री नियुक्त कर दिया गया। 2008 से 2013 तक शीला दीक्षित सरकार में शहरी विकास और राजस्व मंत्री और परिवहन मंत्री के रूप में कार्य किया। 2013 से 2015 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। 2020 में दिल्ली से विधानसभा चुनाव लड़ा और हार का सामना करना पड़ा।

 

Read More-‘राहुल गांधी सबसे पहले इटली भागेगा…’, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को लेकर क्या बोले CM योगी, देखें Video