Tuesday, January 27, 2026

तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, बताई कैसी है दिल्ली CM की तबीयत

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तिहाड़ जेल में पहुंचे हैं जहां पर उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नियमित तौर से जांच की जा रही है और उन्हें इंसुलिन भी दिया जा रहा है।

कैसी है अरविंद केजरीवाल की तबीयत?

आज 30 अप्रैल को भगवंत मान ने तिहाड़ जेल में बंद सीएम केजरीवाल से मुलाकात की। दिल्ली सीएम से मिलने के बाद सीएम भगवंत मान ने बताया कि,’दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक है, उन्हें इंसुलिन मिल रहा है और नियमित जांच हो रही है। मोतीहार जेल में सीएम केजरीवाल से वैसे ही मिले जैसे पहली बार मिले थे। हम दोनों के बीच एक लोहे की जाली और शीशे की दीवार थी यह नफरत की पराकाष्ठा है। लोगों से कहूं कि उनकी चिंता ना करें और वोट करें।’

केजरीवाल ने पूछा बेटी का हाल-चाल

सीएम भगवंत मान ने कहा कि, ‘हमने अपने परिवारों के बारे में बात की। उन्होंने मेरी बेटी नियामत के बारे में पूछा। जो अब एक महीने की हो गई है। उन्होंने पूजा की पंजाब में कृषि उपज कैसी है और क्या आदर्श आचार संहिता के कारण कोई सुविधाएं प्रभावित हो रही है। मैंने उन्हें बताया कि लोगों को सभी सुविधाएं मिल रही हैं।’

Read More-अपने ही दामाद से इश्क लड़ा बैठी सास, पता चलते ही ससुर ने करवा दी शादी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img