Monday, December 29, 2025

IPL 2024 से पहले MS Dhoni का नया वीडियो वायरल, कुछ यूं फैंस पर प्यार लुटाते नजर आए माही

MS Dhoni Video: करोड़ भारतीय क्रिकेट फैंस 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2024 का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। आईपीएल 2024 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आपको बता दें कि आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अनोखे अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया। महेंद्र सिंह धोनी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एमएस धोनी का नया वीडियो

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। प्रैक्टिस स्टेशन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह चेन्नई सुपर किंग्स की प्रैक्टिस की जर्सी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे हैं। ऑटोग्राफ देते हुए महेंद्र सिंह धोनी का नया वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

हो सकता है आखिरी आईपीएल

महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2024 उनके क्रिकेट करियर का आखिरी सीजन हो सकता है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में जीतकर चैंपियन भी बनाया। महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 42 साल है और वह 7 जुलाई को 43 साल के हो जाएंगे। 45 साल की उम्र में क्रिकेट खेलने किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत ही चुनौती पूर्ण साबित हो सकता है।

Read More-IPL से पहले चिंता में पड़े कप्तान हार्दिक पांड्या, शुरुआती मैचों से बाहर हो सकता है ये खतरनाक बल्लेबाज

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img