Wednesday, December 3, 2025

स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ने का किया ऐलान, इस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

UP Lok sabha Election 2024: राष्ट्रीय शोषित समाज प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। स्वामी प्रसाद मौर्य(Swami Prasad Maurya) इंडिया गठबंधन से चुनाव नहीं लड़ेंगे। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है उन्होंने यह भी बताया है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं।

कुशीनगर से चुनाव लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य

इंडिया गठबंधन के साथ बात नहीं बन पाने के कारण स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है,”राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के गठन दिनांक 22 फरवरी से लेकर आज तक निरंतर इंडिया गठबंधन को जीतने और मजबूत बनाने का प्रयास करता चला आ रहा हूं।इसी क्रम में देशवासियों से हमने अपील भी किया कि संविधान बचाओ-भाजपा हटाओ, लोकतंत्र बचाओ-भाजपा हटाओ, देश बचाओ-भाजपा हटाओ। इंडिया अलायंस में सम्मिलित अप की दोनों बड़ी पार्टियों के नेताओं से मेरी वार्ता भी हुई एवं उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप मैंने पांच नाम की सूची भी भेजी और मैं प्रतीक्षा करता रहा कि उसे पर निर्णय कर इन्हीं दोनों पार्टियों की ओर से तय किए गए नाम की घोषणा हो, किंतु आज तक घोषणा नहीं हुई।”

दो सीटों पर हुआ एलान

वही आपको बता दें कुशीनगर के अलावा देवरिया लोकसभा सीट का भी ऐलान हुआ है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे ऐलान करते हुए कहा कि, ‘अस्तु लंबी प्रतीक्षा के बाद लोकसभा कुशीनगर की जनता की मांग को देखते हुए कुशीनगर की जनता के सम्मान, स्वाभिमान व विकास का संकल्प लेकर मैं कुशीनगर लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में कुशीनगर की जनता को समर्पित कर रहा हूं तथा देवरिया लोकसभा में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी एस. एन. चौहान होंगे। शेषनामों की घोषणा भी शीघ्र की जाएगा। अब देखना यह होगा कि इंडिया गठबंधन में सम्मिलित डाल मुझे इंडिया गठबंधन का हिस्सा मानते हैं या भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद एवं अपना दल पल्लवी पटेल की तरह गठबंधन का हिस्सा न होने का प्रमाण पत्र देते हैं।

Read More-माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर विपक्ष ने क्यों बहाए आंसू, मायावती से लेकर ओवैसी ने दिया रिएक्शन

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img