शपथ ग्रहण से पहले रेखा गुप्ता ने किए हनुमान जी के दर्शन, कुछ ही देर में लेगी सीएम पद की शपथ

Delhi CM Rekha Gupta: बीजेपी ने कल दिल्ली में अपना सीएम घोषित कर दिया है। आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक रेखा गुप्ता गुरुवार को रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में शपथ ग्रहण करेंगी, जहां 25 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। वही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता हनुमान जी के दर्शन करने पहुंची हैं।

हनुमान जी के दर्शन करने पहुंची रेखा गुप्ता

रामलीला मैदान जाने से पहले रेखा गुप्ता मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंची। दोपहर 12.00 बजे से सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत है, जिसमें लिए पक्ष और विपक्ष के कई नेता और हजारों बीजेपी कार्यकर्ता शामिल होंगे। दिल्ली की नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने के बाद रेखा गुप्ता अपनी पूरी कैबिनेट के साथ यमुना दर्शन करने के लिए जा सकती हैं।

क्या बोले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “यह खुशी की बात है कि हमारी ‘लाडली बहना’ दिल्ली में शपथ लेंगी। हम इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं। महाराष्ट्र में भी हमारी लाडली बहनाओं ने महायुति सरकार को खूब समर्थन दिया।” महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे दिल्ली शपथ ग्रहण समारोहण में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान आएंगे।

Read More-दुबई में प्रैक्टिस सेशन के बाद फैंस से मिले कोहली, ऑटोग्राफ पाकर भावुक हुआ नन्हा फैन

Hot this week

पार्टी टूटी, सिंबल बदला… 5 महीने में ममता बनर्जी की सियासी तस्वीर क्यों पलट गई?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img