Wednesday, December 3, 2025

‘…मेरी मां का मंगलसूत्र देश के लिए कुर्बान हुआ’ प्रियंका गांधी ने PM Modi पर बोला जुबानी हमला

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच लगातार नेताओं के बयान बाजी चल रही है। अभी इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपत्ति बांट देने वाले बयान पर प्रियंका गांधी ने बहुत बड़ा बयान दिया है। प्रियंका गांधी ने मोदी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि 70 सालों से देश स्वतंत्र है। देश में 55 साल कांग्रेस की सरकार रही लेकिन क्या कभी किसी ने आपका मंगलसूत्र छीना है? इस दौरान राहुल की बहन प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।

मेरी मां का देश के लिए मंगलसूत्र कुर्बान हो गया-प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि,”देश में 55 साल कांग्रेस की सरकार रही है। क्या कभी किसी ने आपका मंगलसूत्र छीना? जब जंग हुई थी तो इंदिरा गांधी ने खुद का सोना दान कर दिया था। मेरी मां (सोनिया गांधी) का मंगलसूत्र इस देश को कुर्बान हुआ है। ये लोग (बीजेपी वाले) महिला के संघर्ष को नहीं समझ सकते हैं। अगर नरेंद्र मोदी मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी अनैतिक बात नहीं करते। किस पर कर्ज चढ़ता है तो पत्नी मंगलसूत्र गिरवी रखती है। यह बात यह लोग नहीं समझते। किसान आंदोलन में 600 किसान शहीद हुए पर क्या इन्होंने किसानों की पत्नी के बारे में सोचा नोटबंदी के समय महिलाओं का पैसा किसने छीना?”

प्रियंका गांधी ने दी मोदी को चुनौती

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि,”आज झूठ का बोलबाला है। आपकी आंखों के सामने सब गलत काम हो रहे हैं। न्यायालयों पर दबाव डाला जा रहा है आपके लिए जितने भी संस्थान बनाए गए हैं सबको दबाया जा रहा है। मैं पीएम मोदी को चुनौती देती हूं कि इस चुनाव को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार पर लड़कर देखिए। इन 10 सालों में उन्होंने आपके लिए क्या किया है वह यहां खड़े होकर बताएं। इस चुनाव को अपने लिए लड़ो और अपने बारे में बनाओ।”

Read More-केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, 7 मई तक तिहाड़ जेल में रहेंगे दिल्ली सीएम, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img