Friday, December 5, 2025

उत्तरकाशी के हीरो के घर पर चला बुलडोजर, टनल में फंसे 41 मजदूरों की बचाई थी जान

Rat Minor Delhi: दिल्ली के खजूरी खास इलाके में रैट माइनर वकील हसन के घर पर बुलडोजर चलाई गई है जिसके बाद सियासत गरमा गई है। घर को बुलडोजर से गिरने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रेट माइनर वकील हसन की पत्नी के दर्द पर संवेदना जताते हुए भाजपा पर तंज कसा है। प्रियंका गांधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वकील हसन की पत्नी का एक वीडियो शेयर किया है। आपको बता दे वकील हसन ने उत्तरकाशी के टनल में फंसे 41 लोगों की जान बचाई थी।

उत्तरकाशी के हीरो है वकील हसन

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस वक्त वकील हसन ने अपनी जान जोखिम में डालकर उत्तरकाशी सुरंग में फंसे मजदूरों की जान बचाई थी तब बीजेपी के कई बड़े नेता प्रचार के लिए उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई थी और अब उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि उनकी पत्नी कहती हुई नजर आ रही है कि,’मेरे हस्बैंड तो थे उत्तरकाशी के… 41 लोगों की जान बचाई थी उन्होंने… सब उन्हें सम्मान दे रहे थे। आज उस सम्मान के बदले मेरा मकान ले लिया!”

बड़े-बड़े नेताओं ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई थी- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि, “वकील हसन ने अपनी जान जोखिम में डालकर उत्तरकाशी सुरंग में फंसे मजदूरों की जान बचाई थी। तब अपने प्रचार के लिए भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं थीं। जब प्रचार खत्म हो गया तो आज उसी वकील हसन को थाने में बंद कर दिया और उनका घर तोड़कर उनके बच्चों के सिर से छत छीन ली। गरीबों का घर तोड़ना, उन्हें कुचलना, प्रताड़ित और अपमानित करना – यह अन्याय ही भाजपा के “अन्यायकाल” की सच्चाई है। जनता इस अन्याय का जवाब जरूर देगी।”

Read More-समंदर में PM Modi ने लगाई डुबकी, गहरे पानी के अंदर से पहुंचे जलमग्न द्वारका नगरी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img