Sunday, December 21, 2025

रायबरेली सीट से BJP ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जाने कौन लड़ेगा चुनाव

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में रायबरेली लोकसभा सीट पर भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। दिनेश प्रताप सिंह इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद रह चुके हैं। हालांकि अभी तक कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

टिकट मिलने के बाद क्या बोले दिनेश प्रताप सिंह?

रायबरेली से टिकट मिलने के बाद दिनेश प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री अमित शाह और अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा,’मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं कसौटी पर खड़ा उतरूंगा और कमल खिलाऊंगा। मैंने गांधी परिवार में जन्म नहीं लिया है। मैंने चांदी के चम्मच से सोने की कटोरी में खाना नहीं खाया है। मैं गांव से जुड़ा आदमी हूं। रायबरेली से नकली गांधियों की विदाई तय है। मेरे लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी महत्व नहीं रखना और कोई गांधी आए रायबरेली में हार के जाएगा।’

2019 में लड़े थे चुनाव

दिनेश प्रताप सिंह साल 2019 में चुनाव लड़े थे साल 2019 की एक चुनावी सभा में जब पीएम मोदी ने दिनेश प्रताप सिंह के कंधे पर हाथ रख इसकी तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी। वही आपको बता दें बीजेपी ने कैसरगंज सीट पर भी अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। जिसमें बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

Read More-बृजभूषण शरण सिंह का कटा टिकट? कैसरगंज सीट से BJP ने इसे दिया टिकट!

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img