Akhilesh Yadav ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा-‘मुफ्त राशन बांटकर गरीबों का उड़ाया मजाक..’

UP News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए बहुत बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी गरीबों को फ्री राशन बांटकर उनका मजाक उड़ाया है। भाजपा सरकार का काम हमेशा जनता को धोखा देना है। दरअसल आपको बता दें प्रदेश मुख्यालय में कन्नौज के प्रबुद्ध समाज तथा महा ब्राह्मण समाज पंचायत के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए एक बहुत बड़ा बयान दिया है इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है।

भाजपा राज में किसान परेशान हैं:अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा,”भाजपा राज में किसान परेशान है। जब किसानों को रोजगार देंगे तब उनकी आमदनी बढ़ेगी। भाजपा सरकार का काम जनता को धोखा देना है। वह लोगों को गुमराह करने में माहिर है। भाजपा ने गरीबों के सम्मान को चोट पहुंचाई है मुक्त राशन बांटकर भाजपा ने गरीबों की गरीबी का मजाक उड़ाया है। भाजपा की पूरी राजनीति झूठ को छुपाने और सत्य पर पर्दा डालने की है। भाजपा सरकार को जनता के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं है। समाजवादी पार्टी गरीबों की हितैषी है जबकि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के संरक्षण उन्हें फायदा पहुंचाने में लगी रहती है।”

अखिलेश ने कहा BJP विकास पर सिर्फ पाखंड करती है

अखिलेश यादव ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि,”समाजवादी पार्टी पीड़ित और वंचित समाज के संघर्ष में साथ रहेगी। उनकी हर संभव मदद की जाएगी सपा सभी को साथ लेकर चलती है। आगे बढ़ने के लिए समाजवादी पार्टी का साथ दीजिए। प्रदेश के विकास से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। पूंजी निवेश के नाम पर सिर्फ तड़क-भड़क सम्मेलन किए गए हैं। भाजपा विकास पर सिर्फ पाखंड करती है ।समाजवादी पार्टी धोखा नहीं देती।”

Read More-WFI की रद्द हुई मान्यता, अध्यक्ष पद से सस्पेंड होने के बाद क्या बोले संजय सिंह?

Hot this week

लखनऊ में शंकराचार्य के कार्यक्रम पर 26 शर्तें, अखिलेश यादव बोले- “आंख-मुंह भी नापकर खोलें?”

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img