अचानक स्टेज पर ऐसा क्या करने लगे Donald Trump? देखकर सभी रह गए हैरान, Video

अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना स्थित मशहूर रिसॉर्ट शहर मर्टल बीच में शुक्रवार रात आयोजित एक कार्यक्रम में उस समय माहौल दिलचस्प हो गया, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अचानक स्टेज पर डांस करते नजर आए। कार्यक्रम में व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट समेत कई लोग मौजूद थे। ट्रंप का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कार्यक्रम का आयोजन ऐसे समय हुआ, जब दक्षिण कैरोलिना में 25 अगस्त को सीनेट की खाली सीट के लिए मतदान होना है।

कैरोलिन लेविट की तारीफ और फिर स्टेज पर ट्रंप का डांस

कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट की जमकर तारीफ की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लेविट अपने बच्चों से ट्रंप से ज्यादा प्यार करती हैं और इसी वजह से वह उनसे नाराज हैं। इसके बाद कैरोलिन लेविट पोडियम पर पहुंचीं और उन्होंने ट्रंप की प्रशंसा की। उन्होंने राष्ट्रपति को अमेरिका के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रपतियों में से एक बताया और कहा कि व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर उनके साथ काम करना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है। इसी दौरान ट्रंप के डांस करने का वीडियो सामने आया, जिसने कार्यक्रम को और चर्चा में ला दिया।

सीनेट चुनाव से पहले डेमोक्रेट्स पर बरसे ट्रंप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने आगामी सीनेट चुनाव को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि अगर कट्टरपंथी डेमोक्रेट सत्ता में आते हैं तो देश की सीमाओं पर नियंत्रण कमजोर होगा और टैक्स बढ़ सकते हैं। ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स उनकी सरकार के खिलाफ महाभियोग की कोशिश करेंगे। उन्होंने विपक्षी नेताओं को कम्युनिस्ट और कट्टरपंथी बताते हुए कहा कि वे कामकाजी लोगों के हितों की बात तो करते हैं, लेकिन उनके मुताबिक असल में ऐसा नहीं करते। यह कार्यक्रम 25 अगस्त के मतदान से पहले ट्रंप के राजनीतिक अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Read More-Rahul Gandhi के कार्यक्रम से पहले पुणे में क्यों मचा बवाल? कॉलेज कैंपस में भिड़े छात्र संगठन, कई घायल

Hot this week

8 साल के लिव-इन के बाद अर्जुन रामपाल ने ग्रैबिएला से रचाई शादी, 2 बच्चों के बाद लिया बड़ा फैसला

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स की शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img