100 दिन बाद क्यों हुआ अंतिम संस्कार का ऐलान? खामेनेई को इस दिन दी जाएगी आखिरी विदाई

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकारी मीडिया के हवाले से बताया गया है कि उनका अंतिम संस्कार अब तय कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अंतिम यात्रा की शुरुआत 4 जुलाई को राजधानी तेहरान से होगी और 9 जुलाई को उन्हें उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में दफनाया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभर में बड़े स्तर पर धार्मिक और सार्वजनिक आयोजन होंगे। प्रशासन का दावा है कि इस अंतिम यात्रा में भारी भीड़ शामिल हो सकती है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

कई शहरों में होंगे श्रद्धांजलि समारोह

ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, खामेनेई और उनके परिवार के लिए श्रद्धांजलि समारोह 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इनमें तेहरान, क़ोम और मशहद प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन आयोजनों को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि भीड़ प्रबंधन और व्यवस्था बनाए रखी जा सके। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन कार्यक्रमों में लाखों लोग शामिल हो सकते हैं।

 मशहद में होगा अंतिम संस्कार, दरगाह में दफन की तैयारी

जानकारी के अनुसार, आयतुल्लाह अली खामेनेई को मशहद शहर में स्थित इमाम रज़ा (अ.) की पवित्र दरगाह में दफनाया जाएगा। यह स्थान ईरान में धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अंतिम संस्कार में विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं। खासकर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत, बांग्लादेश और कश्मीर क्षेत्र से लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से अंतिम भीड़ संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

100 दिन बाद अंतिम संस्कार और राजनीतिक बदलाव की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खामेनेई के निधन के बाद यह अंतिम संस्कार अब लगभग 100 दिनों के बाद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु के बाद देश के राजनीतिक और धार्मिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बाद नेतृत्व की जिम्मेदारी उनके उत्तराधिकारी के रूप में आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई को दी गई है। इस बदलाव को लेकर ईरान की राजनीति में नई दिशा और रणनीति पर चर्चा तेज हो गई है।

Read More-खेसारी लाल के सपोर्ट पर भड़के तेज प्रताप, खान सर विवाद में दिया ऐसा बयान—‘हम खान वान का…’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img