Friday, January 23, 2026

जापान में आया 7.5 की तीव्रता से भूकंप, जारी किया गया सुनामी का अलर्ट

Japan Tsunami Alert: आज 1 जनवरी को जहां पूरी दुनिया में साल 2024 का स्वागत किया जा रहा है। आज पूरी दुनिया में नव वर्ष को लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन 1 जनवरी को जापान में कुदरत का कहर देखने को मिला है। जापान में आज 1 जनवरी को बहुत ही तेजी से कई भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद जापान में सुनामी किया अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इस समय जापान के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

जापान में महसूस हुए भूकंप के झटके

रिपोर्ट्स के अनुसार आज मध्य जापान में नए साल के अवसर पर धरती कांपी है। क्योंकि जापान में आज 7.5 तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। तीन दिन पहले भी जापान में भूकंप आया था। भूकंप आने के बाद जापान में लगभग 36000 से भी अधिक घरों की बिजली चली गई है। भूकंप के बाद लोगों के दिलों में डर बैठ गया है और सरकार ने अधिकारियों को भूकंप पर लगातार नजर बनाए रखने की बात कही है।

जारी हुई सुनामी की चेतावनी

जापान में तीव्र भूकंप के बाद सरकार की तरफ से सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने लोगों को प्राकृतिक आपदा से तैयार रहने के लिए भी कहा है। रिपोर्ट के अनुसार जापान की सरकार ने बताया है कि अभी इससे और भी अधिक डरावने मंजर देखने को मिल सकते हैं। क्योंकि जापान में अभी और भी भूकंप के झटके आ सकते हैं। जारी चेतावनी में यह भी कहा गया है कि इशिकावा, निगाता, तोयामा और यामागाता प्रान्तों के लोगों को तटीय इलाके से जल्दी दूरी बना लेनी चाहिए।

Read More-साल 2024 शुरू होते ही क्रिकेट फैंस को लगा बड़ा झटका, इस सलामी ओपनर ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img