Thursday, February 12, 2026

रामलला ने झपकाई पलके? वायरल वीडियो देख आश्चर्यचकित हुए लोग

Ram Lalla Viral Video: अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं। राम लला की कई सारी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जो लोग भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या नहीं जा पाए उन्होंने फोन और टीवी पर दर्शन किए हैं। 22 जनवरी को पूरे देश में दिवाली मनाई गई। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में भगवान रामलाल अपनी आंखें झपकाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर भक्ति भाव विभोर हो रहे हैं और लोग जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। आइए आगे आर्टिकल में इस वायरल वीडियो के बारे में जानते हैं।

क्या भगवान राम ने छपकाई पलके?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि भगवान राम अपनी पलके झपकाते हुए नजर आ रहे हैं। रामलाल के इस वीडियो को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो रहा है। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “जिसने भी यह किया है उसे कोटि-कोटि धन्यवाद। मैं इस वीडियो के लिए तैयार ही नहीं था। मेरा दिल बुरी तरह धड़कने लगा‌। यू लगा कि राम जीवंत हो गए हैं।” वहीं दूसरे ने लिखा, “इस वीडियो में हमारे राम लला बेहद मासूम और पहले से ज्यादा दिव्य लग रहे हैं।”

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

इस वीडियो को देखकर अब हर कोई यही सवाल कर रहा है की क्या भगवान राम लला ने वाकई में पलके झपकाई है? आपको बता दे यह वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है लेकिन यह काम इतनी सफाई से किया गया है की मूर्ति एकदम जीवंत लग रही है और हर कोई इसे पहले नजर में वास्तविक मान रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Read More-अब इस नाम से जाने जाएंगे रामलला, अयोध्या में विराजे भगवान का हुआ नामकरण

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img