Wednesday, February 4, 2026

आइसक्रीम वाले की हरकत पर आग बबूला हुआ मासूम बच्चा, तान दी ‘पिस्तौल’, वीडियो देख हंस-हंस कर लोटपोट हुए लोग

Prank Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कुछ ना कुछ वायरल हुआ करता है। कई बार कुछ ऐसे वीडियो आ जाते हैं जिसे देखकर लोगों की हंसी कंट्रोल नहीं होती है। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इस वीडियो में एक मासूम बच्चा आइसक्रीम बेचने वाले की हरकत पर नाराज हो जाता है और नकली बंदूक तान देता है।

आइसक्रीम वाले की मजाकिया हरकत पर नाराज हुआ बच्चा

आजकल आइसक्रीम बेचने का एक अलग ही मजेदार ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इसमें आइसक्रीम बेचने वाला अपने टैलेंट का इस्तेमाल करते हुए ग्राहक को चकमा देकर उनकी आइसक्रीम बार-बार उनसे दूर कर देता है। अभी इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चा अपनी मां के साथ आइसक्रीम लेने गया था उसके एक हाथ में खिलौने वाली बंदूक थी और दूसरे में आइसक्रीम। आइसक्रीम वाले भैया ने बच्चें के साथ मजाक करते हुए उसकी आइसक्रीम को बार-बार चकमा देकर उससे दूर कर दिया। बच्चा पहले तो हैरान हुआ लेकिन जब आइसक्रीम वाले का मजाक उसे समझ में आया तब उसने झट से अपनी खिलौने वाली बंदूक आइसक्रीम वाले पर तान दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naughty Foofaji (@foofaji)

वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’शुक्र है कि गण नकली थी वरना कहानी कुछ और ही होती।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बच्चों को हल्के में मत लो आइसक्रीम वाला भी समझ गया होगा।’ इसी तरह इस वीडियो पर लगातार कमेंट आ रहे हैं। अब तक इस वीडियो को कई सारे मिलियन व्यूज भी मिल चुके हैं। कुछ लोग मासूम बच्चे की बहादुरी की काफी तारीफ कर रहे हैं ‌

Read More-गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे विराट और अनुष्का, देखकर फैंस भी रह गए हैरान

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img