Tuesday, February 10, 2026

डॉली चायवाला की टपरी पर चाय पीने पहुंचे बिल गेट्स, वीडियो हो गया वायरल

Viral Video: भारत में लोगों के पास अलग-अलग तरह के हुनर है। सुनील पाटिल नाम का एक युवक पूरे भारत में अपने चाय पिलाने के अनोखे अंदाज के कारण बहुत ही ज्यादा मशहूर है सुनील पाटिल के सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर डॉली चाय वाला के नाम से जाना जाता है। लेकिन डॉली चाय वाला उसे समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में आ गए जब डॉली चाय वाला की टपरी पर अचानक दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में गिने जाने वाले बिल गेट्स चाय पीने के लिए पहुंच गए।

बिल गेट्स के साथ वायरल हो रहा वीडियो

आपको बता दे कि दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में गिने जाने वाले बिल गेट्स ने जब अचानक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत के रहने वाले डॉली चायवाला के साथ वीडियो शेयर किया। सब लोग इस वीडियो को देखकर हैरान रह गए जहां पर बिल गेट्स हैदराबाद स्थित डाली चायवाला की दुकान पर पहुंचते हैं जहां पर वह डॉली चाय वाला से एक चाय मांगते हैं जिसके बाद वह अपने स्पेशल अंदाज से बिल गेट्स के लिए चाय बनाता है और उन्हें पिलाता है।

डॉली चाय वाला ने दिया रिएक्शन

आपको बता दे कि जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो डॉली चाय वाला बहुत ही चर्चा में आ गए। इसके बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए डॉली चाय वाला ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि जो मेरी दुकान पर चाय पीने आया है वह बिल गेट्स है। मुझे लगा कि वहां कोई विदेशी युवक हैं। लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तब मुझे पता चला कि वह बिल गेट्स थे।

Read More-शादी के 8 साल पूरे होने पर Preity Zinta ने पति पर लुटाया प्यार, शेयर की खास तस्वीर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img