Viral Video: मध्य प्रदेश के ब्यावरा में रहने वाले 20 साल के बीएससी छात्र Bittu ने कुछ अलग करने की ठानी और अजनार नदी की सफाई का अभियान शुरू कर दिया। मंदिर के पास से गुजरने वाली नदी लंबे समय से प्लास्टिक, पूजा सामग्री और दूसरे कचरे से भरी हुई थी। बिट्टू ने 26 जनवरी 2026 से इसे साफ करने का काम शुरू किया। खास बात यह थी कि उन्हें तैरना तक नहीं आता था। इसके बावजूद वह बिना ग्लव्स और सेफ्टी बूट्स के गंदे पानी में उतरकर कचरा निकालने लगे। उनका मकसद सिर्फ नदी की सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों को जल प्रदूषण के प्रति जागरूक करना भी था।
दोस्तों के साथ मिलकर खर्च किए 30 हजार रुपये
बिट्टू ने सफाई अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों की मदद ली। सभी ने मिलकर पैसे जुटाए और कचरा उठाने के सामान के साथ डस्टबिन भी खरीदे। इस पूरी मुहिम में करीब 30 हजार रुपये खर्च हुए। नदी से निकलने वाली पूजा सामग्री को फेंकने के बजाय बिट्टू ने उससे खाद यानी कंपोस्ट बनाने का तरीका भी शुरू किया। लगातार गंदे पानी और कचरे के बीच काम करने का असर उनकी सेहत पर भी पड़ा और उनके हाथों में गंभीर संक्रमण हो गया। इसके बावजूद उन्होंने सफाई का काम बंद नहीं किया और अपनी कोशिश जारी रखी।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने की तारीफ
बिट्टू के नदी सफाई अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उनकी खूब चर्चा होने लगी। हजारों लोगों ने उनके प्रयास की सराहना की और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। हालांकि, कुछ लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि कहीं यह सब सिर्फ सोशल मीडिया पर लाइक्स और पब्लिसिटी हासिल करने के लिए तो नहीं किया जा रहा। इन आलोचनाओं के बावजूद बिट्टू अपने काम को लेकर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उनके नाम का सरनेम भले ही ‘तबाही’ है, लेकिन वह अपनी मेहनत से नदी में फैली गंदगी और प्रदूषण की ‘तबाही’ को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
Read More-नीशु आजाद केस में चंद्रशेखर आजाद की एंट्री, CJP नेताओं के साथ थाने पहुंचे; अब पुलिस से क्या मांग?







