सिर्फ 6 यूरो में भारतीय ट्रेन में बैठी विदेशी महिला, आखिर किस चीज ने कर दिया हैरान?

Indian Railway Viral Video: भारत घूमने आए एक विदेशी ट्रैवल कपल का ट्रेन सफर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। डच-मोल्डोवन कपल निको और वेस ने दिल्ली से आगरा तक ट्रेन से करीब दो घंटे का सफर किया। ताजमहल देखने के लिए उन्होंने 2AC कोच चुना था। इस यात्रा के लिए कपल ने करीब 6 यूरो यानी लगभग 660 रुपये खर्च किए। सफर के दौरान उन्हें भारतीय ट्रेन में कुछ चीजें उम्मीद से बेहतर लगीं, तो कुछ अनुभवों ने उन्हें हैरान कर दिया।

AC कोच में पहुंचते ही विदेशी महिला हुई खुश

निको ने अपने वीडियो में बताया कि ट्रेन में चढ़ने के बाद उन्हें पहले कोच और अपनी सीट तलाशने में थोड़ी परेशानी हुई। हालांकि, अंदर पहुंचने के बाद उनका अनुभव बदल गया। 2AC कोच में एयर कंडीशनिंग, पर्दों से मिलने वाली प्राइवेसी और सोने के लिए बर्थ देखकर वह काफी प्रभावित नजर आईं। कम कीमत में मिलने वाली इन सुविधाओं ने कपल को उम्मीद से बेहतर अनुभव दिया। उन्हें लगा था कि भारतीय ट्रेन का सफर काफी मुश्किल हो सकता है, लेकिन शुरुआत में उनका अनुभव आरामदायक रहा।

टॉयलेट देखकर बिगड़ा मूड, खाने से भी बनाई दूरी

ट्रेन के कोच ने विदेशी कपल को प्रभावित किया, लेकिन टॉयलेट उनके अनुभव का कमजोर हिस्सा रहा। निको ने बाथरूम की सफाई पर नाराजगी जताई और उसे काफी गंदा बताया। उन्होंने यह भी कहा कि करीब दो घंटे की यात्रा होने के कारण किसी तरह सफर पूरा हो गया, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा में ऐसी स्थिति मुश्किल पैदा कर सकती है। कपल ने ट्रेन में मौजूद खाने को लेकर भी सावधानी बरती और वेंडर्स से कुछ खरीदकर खाने से परहेज किया।

आगरा स्टेशन पहुंचते ही भीड़ ने बढ़ाई घबराहट

सफर का सबसे अलग अनुभव आगरा स्टेशन पहुंचने के बाद देखने को मिला। स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ और काफी हलचल देखकर निको घबरा गईं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी चिंता जाहिर की। कपल के लिए यह अनुभव भारतीय रेलवे की यात्रा का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा रहा। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए करीब 43 सेकंड के वीडियो में विदेशी महिला के अलग-अलग रिएक्शन लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स भारतीय ट्रेनों और अपने यात्रा अनुभवों को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Read More-लखनऊ में VIP इलाके में अचानक धंसी सड़क, 10 फीट गड्ढे में जा गिरा बाइक सवार; मचा हड़कंप

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img