Saturday, December 27, 2025

शर्मनाक: हरदोई में नाबालिक के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, मचा हड़कंप

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बहुत ही शर्मनाक कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक ने 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार की शाम को 5 वीं में पढ़ रही 11 साल की छात्रा घर से शौच के लिए निकली थी। इसी बीच गांव का एक 26 साल का युवक ने पकड़कर बाग में खींच ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। छात्र के सीखने की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े।

युवक ने छात्रा के साथ किया रेप

जब गांव वाले वहां पहुंचे तो देखा की लड़की बेहोश पड़ी हुई थी। आनन -फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। वही पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए एसपी नीरज कुमार जादौन भी पहुंचे वहां पहुंचकर उन्होंने घर वालों से पूछताछ की। वहीं एसपी का कहना है कि अगर जरूरी हुआ तो छात्रा को हायर सेंटर भेजा जाएगा। बताया गया है कि टड़ियावां थाने के एक गांव की 11 वर्षीय किशोरी वहीं के निजी स्कूलों में पांचवी की छात्रा है, वह अपने तीन भाई-बहनों और मां के साथ गांव में रहती थी। उसके पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की शाम को छात्र घर से शौच के लिए निकली थी इस बीच प्राथमिक विद्यालय के पास गांव निवासी 26 वर्षीय शिवाकांत पुत्र लेखपाल उसे दबोच कर बाग में ले गया वहीं छात्रा के साथ उसे दुष्कर्म करने लगा। चीख पुकार सुनने के बाद गांव वाले पहुंचे तो लड़की बेहोश पड़ी थी। तभी अप 112 डायल करने पर पीआरवी की टीम पहुंची और जानकारी जुटाई।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

वहीं छात्र की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। टड़ियावां थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह,एसआई मुकुट सिंह, कांस्टेबल मोहित व पारस यादव ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फॉरेंसिक टीम इस मामले से जुड़े हर पहलू पर गहराई से जांच कर रही है। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी के बारे में तमाम तरह की जानकारी जुटा रही है।

Read More-Basti: पौराणिक बौडिहारनाथ धाम में भव्य कलश यात्रा के साथ हुई मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

Hot this week

इस्लाम में शराब हराम, लेकिन डॉलर के लिए जायज? पाकिस्तान ने 50 साल बाद उठाया ये बड़ा कदम

पाकिस्तान की 160 साल पुरानी मुर्री ब्रेवरी अब अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img