UP News: शादी में खाना कम पड़ने से बिना दुल्हन के लौटी बारात, मचा बवाल

UP News: शादी विवाह में कन्या पक्ष के लोग वर पक्ष का स्वागत सत्कार करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते हैं। हालांकि कई बार शादी- विवाह किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है बात इतनी हद तक बढ़ जाती है की बारात बिना दुल्हन के लौट जाती है। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से सामने आया है। जहां पर निकाह में बारातियों के लिए खाना कम पड़ जाने से बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई।

निकाह करने बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

चंदौली के मुगलसराय कोतवाली के हमीदपुर गांव में लड़की का निकाह गांव के ही मेहताब नाम के युवक से तय हुआ था। दोनों की शादी 22 दिसंबर को होनी थी। निकाह के लिए दूल्हा बारात लेकर आया बारातियों का लड़की पक्ष वालों ने जमकर स्वागत भी किया। इसी बीच बारातियों की तरफ से शिकायत की गई कि खाना कम पड़ गया। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर तकरार हुई जिसके बाद बारात वापस चली गई। फिर जाकर लड़के वालों ने दूल्हे का निकाह कहीं और कर दिया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने सपा से शिकायत की।

लड़के पक्ष ने लौटाया दहेज

शिकायत दर्ज होने पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया जिसमें लड़की पक्ष द्वारा दिया गया 1,60,000 का दहेज लड़के पक्ष वालों ने वापस कर दिया। समझौता होने के बाद लड़की पक्ष ने अपनी शिकायत वापस ले ली।

Read More-मनमोहन सिंह की समाधि को लेकर शुरू हुई राजनीति, अखिलेश यादव ने BJP को याद दिलाई परंपरा

Hot this week

बारिश के बीच SSB काफिले के साथ बड़ा हादसा, केला मोड़ टनल में तीन वाहन टकराए

Jammu-Srinagar Highway Accident: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार...

ओम प्रकाश राजभर के बयान पर भड़के AIMIM के असीम वकार, सपा के समर्थन में क्यों उतरे?

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी...

“अमेरिका के हाथों देश को…” ट्रंप के टैरिफ वार पर केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला

अमेरिका की राजनीति में आए हालिया बदलावों और रूस-यूक्रेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img