Saturday, February 28, 2026

रिटायर होंगे 50 साल से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मी, यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

UP Police Retirement News: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस कर्मियों को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला कर लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 50 साल की उम्र से ज्यादा पुलिसकर्मियों को रिटायर करने का फैसला कर लिया है। 50 साल की उम्र पार करने वाले पुलिसकर्मी की अनिवार्य सेवा निवृत्ति के लिए स्क्रीनिंग किए जाने को लेकर शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है। एडीजी स्थापना संजय सिंघल की तरफ से सभी आईजी रेंज/एडीजी जोन/ सभी 7 पुलिस कमिश्नर के साथ-साथ पुलिस के सभी विभागों को आदेश भेजा गया है‌।

चेक किए जाएंगे पुलिस कर्मियों के ट्रैक रिकॉर्ड

आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि 50 साल की उम्र पूरी कर चुके पुलिस कर्मियों के ट्रैक रिकार्ड को चेक किया जाएगा। 30 नवंबर तक ऐसे पुलिस कर्मियों के लिस्ट देने के आदेश जारी किए गए हैं। वही पीएसी में ऐसे पुलिस कर्मियों की लिस्ट 20 नवंबर तक भेजने के भी आदेश दिए गए हैं। 50 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों के ट्रैक रिकार्ड को देखने के बाद निर्धारित तारीख तक सभी अवसर अनिवार्य सेवा निवृत्ति दिए जाने वाले पुलिस कर्मियों की लिस्ट मुख्यालय भेजेंगे।

यूपी में कानून व्यवस्था होगी दुरस्त

दरअसल आपको बता दे योगी सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से पिछले कई वर्षों से सैकड़ो पुलिस कर्मियों को जबरन सेवानिवृत्त देने का फैसला किया। योगी सरकार ने कहा है कि जो पुलिसकर्मी भ्रष्ट और दागी हैं उनको भी रिटायर कर दिया जाए। अगर कोई भी पुलिसकर्मी भ्रष्ट या बैड वर्क एंड कंडक्ट पाया जाता है तो उसे रिटायर किया जाएगा।

Read More-गैंगस्टर एक्ट मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, मुख्तार अंसारी को हुई 10 साल की सजा, लगा 5 लाख का जुर्माना

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img