छेड़छाड़ के आरोपी को अब तक नहीं पकड़ पाई पुलिस, पीड़िता ने लगाई CM योगी से न्याय की गुहार

Basti News: भाजपा की सरकार बनने के बाद से महिला सुरक्षा और क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस को सख्त कार्रवाई का निर्देश मिला हुआ है। लेकिन कई जगहों पर पुलिस की घोर लापरवाही सामने आ रही है। बस्ती जिले के गौर थाना में भी पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। जहां पर पुलिस छेड़छाड़ के आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसके बाद अब पीड़ित महिला ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित महिला ने लगाई न्याय की गुहार

बस्ती थाना गौर जनपद की निवासी एक महिला के साथ 26 जून ‌को तथाकथित पत्रकार दिलीप पांडे ने छेड़छाड़ और मारपीट व गली गलौज किया था। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा गौर थाने में दर्ज करवाया था। लेकिन अभी तक दिलीप पांडे की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित महिला न्याय की पाने के लिए दर-दर भटक रही है। अब पीड़ित महिला ने सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने कहा कि गौर थाने की पुलिस से उनका भरोसा उठ चुका है।

जान से मारने की धमकी दे रहा आरोपी

पीड़ित महिला ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी को शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। आरोपी अपने आप को पत्रकार बताता है लेकिन वह कोई पत्रकार नहीं है वह दलाल है। पीड़ित महिला ने बताया कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से उसका अहंकार बढ़ गया और दिलीप कुमार पांडे ने पुरानी बस्ती थाना में एक भोली भाली महिला को अपने जाल में फंसा कर तीन लोगों के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाने का प्रयास किया जैसे ही उस महिला को इस बारे मे जानकारी हुई उसने एसपी को पत्र देते हुए अपने साथ कोई घटना घटित न होने की बात कही है।‌ इन तीन लोगों को वह महिला जानती तक नहीं है।दिलीप कुमार को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि कोई बड़ी घटना होने से बच सके।

Read More-Basti News: ‘साहब! मेरे साथ कोई गलत काम नहीं हुआ, वो सभी निर्दोष है..’ झूठा था रेप का आरोप

Hot this week

पूर्व PM देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 72 साल पुराने साथ का हुआ अंत

देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के परिवार से...

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर मचा सियासी बवाल, राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी

Rahul Gandhi: सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक पिछले...

‘जेल या जहन्नुम’… अमरोहा में CM योगी की दो टूक, विपक्ष पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ शनिवार को अमरोहा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img