Thursday, December 4, 2025

बढ़ेगी ठंड, उत्तर प्रदेश में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

एक बार फिर से उत्तर प्रदेश का मौसम करवट लेने जा रहे हैं। ठंड और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने एक और भविष्यवाणी की है। आने वाले समय में जिसका प्रभाव पारे पर पड़ना निश्चित ही है। एक बार फिर से प्रदेश में मौसम में परिवर्तन के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने से 27 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री के लगभग और न्यूनतम पारा 12 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं इससे पहले 2014 में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री पहुंचा था। शुक्रवार से पछुआ हवाओं का असर कम होने से पारे में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 24 से 27 नवंबर तक पारे में दो डिग्री के लगभग बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी यूपी में 27 को बारिश की संभावना जताई गई है। पारा गिरने से ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। इसका प्रभाव लखनऊ सहित आसपास के जिलों में भी होगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश में होने वाली बारिश का प्रभाव प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी नजर आ सकती है। बादलों के छाए रहने से दिन के तापमान में भी गिरावट हो सकती है।

276 पहुंचा औसत एक्यूआई, बिगड़ी हवा

लखनऊ की हवा धीरे धीरे जहरीली होती जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) औसत 276 पहुंच गया है। राजधानी के तालकटोरा में एक्यूआई 352 और लालबाग में 328 पहुंच गया। दोनों ही जगह हवा धीरे धीरे बेहद खराब की श्रेणी में पहुंच गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि तापमान बढ़ने के साथ एक्यूआई भी गिरेगा। वहीं गोमतीनगर में एक्यूआई 249 रहा, जो खराब की श्रेणी में ही आता है। केंद्रीय विद्यालय के पास एक्यूआई 262, तो वहीं कुकरैल पिकनिक स्पॉट के पास 207 और बीआर यूनिवर्सिटी के पास 258 दर्ज किया गया। शुक्रवार की सुबह धुंध भी दिखाई दी।

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img