उत्तर प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से एक अनोखी मांग रखी है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ की विशाल आबादी वाले राज्य में सिर्फ एक रणजी टीम होना पर्याप्त नहीं है। सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा कि क्रिकेट प्रतिभाओं को सही मंच देने के लिए यूपी में कम से कम 4 रणजी टीमों का गठन होना चाहिए। यह मांग सामने आते ही क्रिकेट गलियारों में हलचल मच गई है। अब सबकी नजर BCCI के रुख पर है कि वह इस मांग को मानता है या नहीं।
यूपी के क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा मौका?
योगी आदित्यनाथ का मानना है कि यूपी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन सीमित अवसरों के कारण कई युवा क्रिकेटर अपनी प्रतिभा दिखाने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि चार रणजी टीमें बनने से न केवल खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिलेंगे बल्कि क्रिकेट का स्तर भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। सूत्रों की मानें तो अगर यह मांग मान ली गई, तो यह भारतीय क्रिकेट में एक ऐतिहासिक बदलाव साबित हो सकता है।
क्रिकेट विशेषज्ञों का भी मानना है कि यूपी जैसे बड़े राज्य में एक से ज्यादा टीम होना समय की जरूरत है। कई खिलाड़ियों को रणजी स्तर पर खेलने का सपना पूरा करने का मौका नहीं मिल पाता। योगी सरकार की यह पहल शायद उन सपनों को साकार कर दे। अब सभी की नजर BCCI के फैसले पर टिकी है, जो इस मांग पर जल्द विचार कर सकता है।
Read more-राग त्यागी के सीने पर दिखी शेफाली की मोहब्बत,एक्ट्रेस के पिता का इमोशनल जेस्चर ने जीता सबका दिल








