Friday, January 23, 2026

काजल अग्रवाल की मौत की खबर ने मचाई सनसनी, फिर खुद एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज!

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक अफवाहों का तूफान खड़ा हो गया। खबरें तेजी से फैलने लगीं कि एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है और उन्होंने दम तोड़ दिया है। फैंस के बीच यह खबर आग की तरह फैली और कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काजल की मौत की अफवाह ट्रेंड करने लगी। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट थी।

काजल ने खुद बताई सच्चाई

जब मामला बढ़ता चला गया, तो काजल अग्रवाल ने खुद आगे आकर इन अफवाहों पर विराम लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि वो पूरी तरह स्वस्थ हैं और इन फेक खबरों पर ध्यान ना दें। काजल ने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी दुआओं और प्यार की वजह से ही वो हमेशा पॉजिटिव रहती हैं, लेकिन ऐसी अफवाहें अनावश्यक तनाव पैदा करती हैं।मैं जिंदा हूं और बिल्कुल ठीक हूं', काजल अग्रवाल ने अपनी मौत की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

फैंस ने ली राहत की सांस

काजल अग्रवाल का बयान सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस तरह की झूठी खबरें फैलाने वालों की आलोचना भी की। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में यह पहली बार नहीं है जब किसी स्टार की फेक डेथ न्यूज वायरल हुई हो। काजल से पहले भी कई बड़े सेलेब्स इस तरह की अफवाहों का शिकार हो चुके हैं। लेकिन काजल ने अपने शांत और पॉजिटिव अंदाज से इस खबर पर तुरंत रोक लगाई और सच्चाई सामने रखी।

Read more-धोनी की विंटेज सवारी: रांची की सड़कों पर दिखा कैप्टन कूल का अनोखा अंदाज, फैंस रह गए हैरान!

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img