ताजमहल में ‘श्रीराम’ बैग पर बवाल! युवक का दावा- CISF ने रोका प्रवेश, वीडियो वायरल

आगरा के ताजमहल से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक आरोप लगाता दिख रहा है कि उसे ताजमहल के अंदर जाने से सिर्फ इसलिए रोका गया क्योंकि उसके बैग पर ‘श्रीराम’ लिखा हुआ था। युवक का दावा है कि सुरक्षा जांच के दौरान CISF जवान ने आपत्ति जताई और बैग को लेकर बहस शुरू हो गई। इसके बाद युवक ने मोबाइल कैमरा ऑन कर पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

“क्या अब श्रीराम लिखना भी अपराध है?”

वीडियो में युवक कहता है कि “क्या अब हिंदुस्तान में श्रीराम का नाम लिखना भी अपराध है?” उसका आरोप है कि CISF जवान ने साफ तौर पर ‘श्रीराम’ लिखा बैग ताजमहल के भीतर ले जाने से मना किया और यही वजह है कि उसे गेट पर रोक दिया गया। हालांकि, वीडियो में जवान का पक्ष स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आता है, जिससे पूरे मामले पर और सस्पेंस गहरा गया है। घटना के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं—कुछ लोग सुरक्षा व्यवस्था का हवाला दे रहे हैं, तो कुछ युवक के समर्थन में खड़े हो गए।

सुरक्षा नियम या विवाद का मुद्दा?

फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि CISF की ओर से युवक को वास्तव में क्यों रोका गया। कई बार ताजमहल में धार्मिक प्रतीकों, पोस्टर या नारे लिखे सामान को अंदर ले जाने पर रोक होती है, ताकि किसी तरह का विवाद न खड़ा हो। लेकिन युवक के आरोपों ने इस मामले को संवेदनशील बना दिया है। अब देखना होगा कि सुरक्षा एजेंसियां और पुरातत्व विभाग इस वायरल वीडियो पर क्या आधिकारिक बयान जारी करते हैं। फिलहाल, आगरा के ताजमहल से जुड़े इस ताजे विवाद ने लोगों को हैरान कर दिया है और सोशल मीडिया पर ‘श्रीराम बैग विवाद’ जमकर ट्रेंड कर रहा है।

Read more-निक्की हेली ने ट्रंप की नीतियों की आलोचना की, कहा- भारत के साथ दोस्त जैसा व्यवहार जरूरी

Hot this week

हनुमानगढ़ी नमाज विवाद पर बृजभूषण के बदले सुर! बोले– CM योगी सही थे…

गोंडा में हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने को लेकर...

इस राज्य में UCC पर लगी मुहर! विधानसभा में बिल पास होते ही CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने…’

मध्य प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को समान नागरिक संहिता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img